गर्दन में दर्द के लक्षण क्या हैं?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 12:32

गर्दन दर्द के लक्षणों को कैसे पहचानें ?

गर्दन का कठोर या सख्त हो जाना
गर्दन में कठोरता का आभास होता है, चाहकर भी गर्दन को ज्यादा हिला नहीं सकते और अगर सामान्य तरीके से गर्दन को घुमाते हैं तो भारी दर्द होता है ।
गर्दन में दर्द होना
गर्दन में अधिकांश समय दर्द का आभास होना और तमाम घरेलू उपचारों के बाद भी ठीक न होना । गर्दन में असहनीय पीड़ा का अनुभव करना ।
हाथ, पैर और पैर के पंजों का सुन्न होना
गर्दन में दर्द होने का एक बड़ा विचित्र लक्षण यह है कि यदि आपको गर्दन दर्द हो रहा है या होने वाला है तो आपके हाथ,पैर और पंजे अचानक सुन्न हो जाएंगे ।
मस्तिष्क के पिछले भाग और दोनों कंधों में दर्द का अनुभव होना
गर्दन से जुड़ें हो दो अन्य भाग हैं । एक है गर्दन का पीछला और निचला भाग और दूसरे हैं हमारे कंधे । गर्दन दर्द या जिस सर्वाइकल पेन कहते हैं, अगर यह समस्या आपको हो रही है या होने वाली है तो आप गर्दन की पिछली तरफ और कंधों मे दर्द का अनुभव करेंगे ।
शरीर को संतुलित करने में असमर्थ होना या ठीक से न चल पाना
एक और लक्षण गर्दन दर्द में देखे जाते हैं । यदि शरीर में कमजोरी है और चलने में दिक्कत का आभास हो रहा है तो आपको गर्दन दर्द की शिकायत हो सकती है । 
मांसपेशियों में अकड़न महसूस करना

अगर आपके शरीर के किसी भी भाग में विशेषकर कमर से उपर की मांसपेशोयों में आप अकड़न का अनुभव कर रहे हैं तो यह गर्दन दर्द का सुचक हो सकती है । 

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info